Dark Mode
जयपुर में स्टूडेंट को गोली मारकर भागे बदमाश

जयपुर में स्टूडेंट को गोली मारकर भागे बदमाश

दोस्तों से मिलने आया था घर, गंभीर हालत में SMS में कराया भर्ती


जयपुर . जयपुर में शनिवार शाम दो बदमाशों ने एक स्टूडेंट को गोली मार दी। दोस्तों के घर मिलने आए स्टूडेंट पर फायरिंग कर बदमाश बाइक लेकर फरार हो गए। घायल स्टूडेंट का SMS हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। झोटवाड़ा थाना पुलिस वारदातस्थल के आसपास लगे CCTV फुटेजों को खंगालने के साथ बदमाशों की तलाश कर रही है।

पुलिस ने बताया कि सिरसा-नागंल गोविंदगढ़ निवासी विकास चौधरी (24) को गोली मारी गई। विकास कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रहा है। वह पहले विकास तारा नगर-D झोटवाड़ा में दोस्तों के साथ रहता था। कुछ दिनों पहले ही वह झोटवाड़ा में दूसरी जगह रहने लगा। वह दोस्तों से मिलने अक्सर उनके घर आया करता था। शनिवार शाम को वह दोस्तों से मिलने घर आया था। घर पर दोस्तों के नहीं होने पर वह वापस जा रहा था। इसी दौरान सीढ़ियों से नीचे उतरते समय बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग कर दी।

पुलिस ने बताया कि फायरिंग में विकास के जांघ में गोली लगी। गोली मारने के बाद दोनों बदमाश फरार हो गए। गोली लगने से घायल विकास ने सीढ़ियों पर बैठकर दोस्तों को कॉल किया। घायल विकास को सूचना पर पहुंच दोस्तों ने प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे SMS हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। मेडिकल सूचना पर पहुंची झोटवाड़ा थाना पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए। पुलिस वारदातस्थल के आसपास लगे CCTV फुटेजों को खंगालने के साथ बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस कुछ संदिग्धों को राउंड अप कर पूछताछ कर रही हे।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!