Dark Mode
जंगल में बेहोश मिली लापता बच्ची, दुष्कर्म की आशंका

जंगल में बेहोश मिली लापता बच्ची, दुष्कर्म की आशंका

सहारनपुर जिले के कुतुबशेर इलाके में लापता हुई नौ साल की एक बच्ची बृहस्पतिवार को कोलागढ़ के जंगल में बेहोश मिली। परिवार का आरोप है कि उससे दुष्कर्म किया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) सागर जैन ने यहां बताया कि नौ साल की एक बच्ची कुतुबशेर थाना क्षेत्र की एक कालोनी में अपनी मौसी के घर आई थी तथा बुधवारशाम जब वह बच्चो के साथ खेल रही थी तब रात करीब आठ बजे वह संदिग्ध हालात में लापता हो गई।

जैन ने बताया कि जब उस बच्ची के साथ खेल रहे अन्य बच्चों से उसके बारे में पूछा गया तो पता चला कि वह एक दुकान से खाने का कुछ सामान लेने गई थी। उनके अनुसार दुकानदार ने पूछने पर बताया कि बच्ची सामान लेकर दुकान से चली गई थी।

उन्होंने बताया कि देर रात तक जब बच्ची का कुछ पता नहीं चला तो परिजन ने पुलिस को इसकी सूचना दी। उनके मुताबिक परिजन आज सुबह उसकी तलाश करते हुए कोलागढ के जंगल में पहुंचे जहां वह बेहोशी की हालत में निर्वस्त्र मिली।

जैन ने बताया कि पुलिस की मदद से बच्ची को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उनका कहना है कि बच्ची के पिता की ओर से अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!