Dark Mode
मिशन बीट प्लास्टिक अभियान के सदस्यों ने वनक्षेत्र में की साफ सफाई

मिशन बीट प्लास्टिक अभियान के सदस्यों ने वनक्षेत्र में की साफ सफाई

सवाई माधोपुर।   मुख्यालय पर आज बाघ संरक्षण एवं ग्रामीण विकास समिति के तत्वाधान में मिशन बीट प्लास्टिक रणथम्भोर  अभियान के तहत रणथम्भोर नेशनल पार्क परिक्षेत्र की फलौदी रेंज के ज़ोन न.10 के मुख्य द्वार के आसपास के क्षेत्र में प्लास्टिक , पॉलिथीन व अन्य प्रकार का कचरा इक्कठा कर साफ सफाई की तथा कचरे को जंगल से बाहर लाकर नष्ट किया। संस्था के सदस्य रूप सिंह मीणा ने बताया की सफाई अभियान के साथ संस्था के द्वारा वन क्षेत्र में आने वाले लोगो को प्लास्टिक व पॉलीथिन के दुष्परिणामो की जानकारी देकर जागरूक भी किया जाता है। उन्होंने कहा की हमारी संस्था पिछले 5 वर्षों से बाघ , रणथम्भोर व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में धरातल पर निःस्वार्थ भाव के साथ काम कर रही है जिसके तहत विभिन कार्यक्रम व अभियान चलाये जा रहे है । रणथम्भोर परिक्षेत्र को स्वच्छ व सुंदर बनाने के उद्देश्य के साथ ही संस्था द्वारा पिछले 3 वर्ष 11 माह से मिशन बीट प्लास्टिक अभियान के तहत हर सप्ताह एक स्थान  निर्धारित कर साफ सफाई की जाती तथा लोगो को जागरूक किया जाता है इसके अतिरिक्त हर माह व समय समय वन क्षेत्र में स्थित मंदिरों पर कपड़े के कैरी बैग्स वितरित कर पॉलिथीन कैरी बैग्स के बहिष्कार करने की अपील की जाती है ।
इस अवसर पर  वनकर्मी रामकिशन व सवाई माधोपुर के मोंटेसरी स्कूल के छात्र छात्राएं व संस्था के सदस्य अजय सैनी कुतलपुरा ,  रवि सैनी माधोसिंहपूरा ,  दिलराज सैनी रामसिंहपूरा , अरविंद कुमार बैरवा , सोनू सुखवास , दीपक रामसिंहपुरा , अवदेश सैनी , अजय सैनी ,  दिनेश सैनी सुखवास , सुनील जोरवाल हिम्मतपुरा , विष्णु सैनी , राजेश खिलचीपुर, विनोद मीना पिपलवाड़ा , राजेश सैनी माधोसिंहपूरा, व रूप सिंह मीणा आदि मौजूद थे

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!