Dark Mode
मित्र भारत समाज संस्था ने किया

मित्र भारत समाज संस्था ने किया

आचार्य जैनेन्द्र कटारा का अभिनन्दन

 
बयाना। झील का बाड़ा स्थित धाकड़ धर्मशाला में मित्र भारत समाज संस्था की ओर से शुक्रवार को ग्रामीण प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह फरसों,समाजसेवी डॉ0 कुमार शास्त्री,बयाना इकाई संरक्षक पूर्ब सरपंच बिजय भान सालावाद व् राकेश तिवारी के सानिध्य में आचार्य जैनेन्द्र कटारा का आध्यात्मिक रीति नीति से माल्यार्पण कर साफा पहनाकर भव्य अभिनन्दन किया गया।अध्यक्षता बयाना इकाई अध्यक्ष  चौ0 हरेन्द्र सिंह ने की।आचार्य जैनेन्द्र कटारा ने कहा कि गौ सेवा से बढ़कर कोई सेवा नही।उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के अनुसार गऊ साक्षात् सर्ब देव स्वरूपा कही गई हैं।प्राचीन ग्रंथों में बताया गया कि 33 करोड़ देवी देवता गऊ के रोम रोम में बसते हैं।गऊ माता की सेवा श्रद्धा से मनुष्य करे तो जीबन में सर्व सुख की प्राप्ति होती है।उन्होंने कहा कि जब गौ माता कष्ट में रहती हैं तो प्राकृतिक बिपदाये आने लगती हैं।आचार्य जैनेन्द्र कटारा ने श्री मद्भागवत कथा व् अन्य आध्यात्मिक कार्यक्रम अमेरिका,जर्मनी,दुबई, बैंकॉक,हांगकांग,ऑस्ट्रेलिया सहित अन्य कन्ट्रियो में आयोजित किये हैं।उन्होंने संस्था द्वारा किये जारहे सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यो की सराहना की व् संस्था प्रतिनिधियों,पदाधिकारियों का आभार प्रगट किया।इस अवसर पर आचार्य कौस्तुभ कटारा, राम खिलाडी मीना, वीरो सरपंच,पूर्ब सरपंच रामदयाल,डॉ0 प्रताप धाकड़,सहित संस्था के कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।कार्यकर्ताओ की ओर से भोजन प्रसादी की व्यबस्था भी की गई थी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!