Dark Mode
विधायक अबरार ने सडक निर्माण का किया लोकार्पण

विधायक अबरार ने सडक निर्माण का किया लोकार्पण

महंगाई राहत कैंप में लाभार्थियों को वितरित किए गारंटी कार्ड

 
सवाई माधोपुर। सवाई माधोपुर विधायक दानिश अबरार ने सोमवार को नगर परिषद क्षेत्र सहित कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यो का लोकार्पण कर आमजन को समर्पित किए वहीं महंगाई राहत कैंप में लाभार्थियों को गारंटी कार्ड वितरित किए। तय कार्यक्रम के अनुसार विधायक अबरार ने दोपहर में ग्राम एंडा में आयोजित महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण कर जनसुनवाई की। इसके बाद उन्होंने एंडा गांव में ग्रामीण गौरव पथ का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने शेषा व खाटकलां में  में महंगाई राहत  कैंप का निरीक्षण कर जनसुनवाई की। शाम को नगर परिषद के वार्ड नंबर 7 में विकास कार्यो का निरीक्षण कर जायजा लिया।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!