मंहगाई राहत शिविर में विधायक व प्रधान ने लोगों को बांटे गांरटी कार्ड
लक्ष्मणगढ़। पंचायत समिति अंतर्गत ग्राम पंचायत बेरला की राजकीय उमावि में चल रहे मंहगाई राहत कैम्प का शुक्रवार को विधायक जौहरीलाल मीणा व जाकिर हुसैन प्रधान ने जायजा लेकर लोगों को योजनाओ का लाभ दिलाया। इस अवसर पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। सरपंच हीरालाल जाटव ने बताया कि कैम्प का जायजा लेने पहुचे
विधायक जौहरीलाल मीणा व जाकिर हुसैन प्रधान ने लोगों की समस्याएं सुनीं। सरकार द्वारा लगाए जा रहे महंगाई राहत शिविर की जानकारी दी। साथ ही अधिकारियों को शिविर आये लोगों की समस्याओं का समय पर प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिये तथा आमजन को योजनाओ का लाभ दिलाया।
शिविर में एसडीएम सुभाष यादव ने कैम्प में किए गए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट विधायक को दी। इस दौरान विधायक ने उनके द्वारा कराये जा रहे विकास कार्य के बारे में लोगों को बताया। जाकिर हुसैन प्रधान ने लोगों को राज्य सरकार के द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया। वही कैम्प में विधायक जौहरीलाल मीना व जाकिर हुसैन प्रधान ने शिविर में आये लोगों को गारंटी कार्ड वितरित किये। इस दौरान एसडीएम सुभाष यादव, विकास अधिकारी नंदलाल शर्मा, बीसीएमएचओ ड़ॉ.रुपेन्द्र शर्मा, सरपंच हीरालाल जाटव, पूर्व सरपंच ताहिर खान के अलावा ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।