Dark Mode
विधायक डॉ शर्मा ने किया शिविर का निरीक्षण

विधायक डॉ शर्मा ने किया शिविर का निरीक्षण

सरवाड़. सरवाड़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत फतहगढ में शुक्रवार को दूसरे दिन महगाई राहत शिविर व प्रशासन गांवो के संघ अभियान का आयोजन हुआ। शिविर में उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी, तहसीलदार राहुल पारीक, विकास अधिकारी सुधीर पाठक, सरपंच रूकमा देवी, भागचंद चौधरी सहित विभागिय अधिकारी मोजूद रहे। शिविर में लोगो को गांरटी कार्ड वितरित किये गए।  शिविर के दौरान आमजन की विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर में पकंज शर्मा, विनोद पाटनी, महावीर प्रजापत, लक्ष्मण प्रजापत आदि ने  सहयोग किया।  डॉ रघु शर्मा पंहुचे शिविर में केकडी विधायक डॉ रघु शर्मा ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत खिरिया पंहुचकर महगाई राहत शिविर व प्रशासन गांवो के संघ अभियान का निरीक्षण किया। इस दौरान रघु शर्मा ने कहा कि आमजन को महगाई से राहत देने के आदेश्य से मुख्यंत्री की ओर से महगाई से राहत शिविर चलाए जा रहे है जिनसे में लोगो को राहत देने का काम हो रहा है। उन्होंनंे अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का तत्परता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!