Dark Mode
केकडी को जिला बनाने की घोषणा पर विधायक डॉ शर्मा का किया स्वागत

केकडी को जिला बनाने की घोषणा पर विधायक डॉ शर्मा का किया स्वागत

सरवाड़. मुख्यमंत्री की ओर से केकडी को जिला बनाने की घोषणा को लेकर शनिवार को सरवाड़ उपखंड क्षेत्र से बडी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जयपुर पहंुंचकर विधायक डॉ रघु शर्मा का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया ओर आभार जताया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष छगन कंवर राठौड़, उपाध्यक्ष आरिफ नेब, पूर्व पालिकाध्यक्ष शंकर सिंह राठौड़, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष श्याम लाल बैरवा, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रसीद गुराक, महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रेणू गुर्जर, पार्षद अतीक तंवर, विशाल मेवाडा, गोयला सरपंच रामदेव गुर्जर, बंटी सिंह, नीलम दूनिवाल, अजय तोषनीवाल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रधान धाकड, अब्दुल जब्बार आसाम, बालूराम धाकड, अब्दुलहक नेब, हितेन्द्र पाराशर सहित बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डाॅ शर्मा का स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष शंकर सिंह राठौड़ ने कहा कि केकडी जिला बनने से क्षेत्र के विकास को नई उच्चाईया मिलेगी। क्षेत्र के लोगो का सपना था कि केकडी जिला बने ओर विकास पुरूष डॉ रघु शर्मा इसी सपने को पूरा करने के लिए लगातार काम कर रहे थे। इसी मेहनत को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने केकडी को जिला बनाने की घोषणा की है। आरिफ नेब ने बताया कि केकडी के जिला बनने से अब यहां विकास की गति ओर तेज होगी। लोगो को अजमेर जाने आने के चक्कर से फायदा होगा। पार्षद अतीक तंवर ने बताया कि विधायक डॉ शर्मा ने केकडी में विकास के आयाम स्थापित किये है जिसको जनता कभी भुला नही सकेगी ओर अब केकडी जिला बना है। जिसके बाद डॉ शर्मा आम जनता के दिलो में हमेशा राज करेगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!