Dark Mode
विधायक गोपाल मीणा ने जलदाय विभाग के एक्स ई एन कार्यालय का किया उद्घाटन।

विधायक गोपाल मीणा ने जलदाय विभाग के एक्स ई एन कार्यालय का किया उद्घाटन।

 
 
 
जमवारामगढ़ .  उपखंड क्षेत्र के हीरावाला में गुरुवार को विधायक गोपाल मीणा ने जलदाय विभाग के एक्स ई एन कार्यालय का उद्घाटन किया। विधायक गोपाल मीणा ने बताया की अब लोगों को जयपुर जाने की समस्याओं से मिलेगी निजात। विधायक ने बताया की एक्स ई एन कार्यालय के अधीन जमवरामगढ़ एवं आमेर उपखंड क्षेत्र होंगे। अब जमवरामगढ़ में ही जनता की पेयजल समस्या का समाधान हो सकेगा। हीरावाला में एक्स ई एन कार्यालय खुलने पर लोगों में खुशी की लहर थी। लाखन सिंह मीणा ने एक्स ई एन के पद पर कार्यभार ग्रहण किया।
पंचायत समिति सदस्य नानगी देवी नारायण लाल मीणा ने बताया की जमवरामगढ़ में जलदाय विभाग का एक्स ई एन कार्यालय खुलने से जनता को काफी लाभ होगा। इस अवसर पर प्रधान एडवोकेट रामफूल गुर्जर ने कहा की जलदाय विभाग का एक्स ई एन कार्यालय खुलने का हमारा सपना पूरा हो गया। इस अवसर पर विधायक गोपाल मीणा, प्रधान एडवोकेट रामफूल गुर्जर, आंधी प्रधान मानसी प्रदीप मीणा,उप प्रधान बिमला शंकर शर्मा, आंधी उप प्रधान पुष्पा देवी द्वारका प्रसाद महरवाल, पूर्व सरपंच महेंद्र लूणाका, पंचायत समिति सदस्य सुमित्रा वर्मा, 
पंचायत समिति सदस्य नानगी देवी नारायण लाल मीणा, तुलसी कमलेश मीणा, जिला पार्षद उर्मिला मीणा, प्रतिनिधि कल्याण सहाय मीणा, रूपवास सरपंच ताराचंद मीणा, ब्लाक कांग्रेस संगठन महामंत्री हाजी इस्लामुद्दीन,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष आंधी श्रवणलाल गुर्जर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जमवरामगढ़ रामधन बेनीवाल एवं मंडल अध्यक्ष नाथूलाल जोंलिया सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!