धनेश्वर में विधायक ने किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण
डाबी : क्षेत्र की धनेश्वर ग्राम पंचायत के पुराना चौराहा पर विधायक कोष से 10 लाख रुपए की लागत के सामुदायिक भवन का शिलान्यास का कार्यक्रम आज आयोजित हुआ । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बूंदी विधायक अशोक डोगरा व अध्यक्षता तालेडा पंचायत समिति प्रधान राजेश रायपुरिया ने की । विधायक डोगरा ने इस दौरान आमजन को संबोधित करते हुए कांग्रेस द्वारा चलाए गए महंगाई राहत कैम्प को गरीबो के साथ खिलवाड़ बताया और राहत योजना को झूठा बताते हुए विफलताओं के बारे में बताया। इस दौरान विधायक ने धनेश्वर विद्यालय के जीर्णोद्धार के लिए 3 लाख रुपये की विधायक कोष से देने की घोषणा की गई। इस दौरान सीमा बाई भील, बालाजी समिति अध्यक्ष सुरेश सुवालका, भाजपा मंडल महामंत्री संजय मेवाड़ा, भाजपा नेता नरेश सुवालका, सत्यनारायण सोलंकी, सरपंच सत्तू खटीक सहित कई कार्यकर्ता और ग्रामवासी उपस्थित रहे ।