Dark Mode
फरडोद में विधायक ने प्राथमिक चिकित्सा भवन सहित विकास कार्यो का किया लोकार्पण 

फरडोद में विधायक ने प्राथमिक चिकित्सा भवन सहित विकास कार्यो का किया लोकार्पण 

 जायल ./ पंचायत समिति के ग्राम पंचायत फरडोद में   रविवार को विधायक डॉ मंजू देवी मेघवाल द्वारा नवनिर्मित  प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन , बंजारों की ढाणी में महात्मा गांधी अग्रेजी माध्यम स्कूल व राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के खेल मैदान में हॉल का लोकार्पण किया गया।इस दौरान विधायक डॉ मंजू देवी मेघवाल ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र का क्षेत्र का चहुमुखी विकास ही उनकी पहली प्राथमिकता है। पिछले साढ़े चार साल में बिना भेदभाव सम्पूर्ण विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य करवाये गये है।इस दौरान विधायक डॉ मंजू देवी मेघवाल ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ संवाद करते हुए जनसुनवाई भी की गई। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर योजनाओं का लाभ लेने को कहा गया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा विधायक का जगह जगह ग्रामीणो द्वारा फूल बरसाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उपखण्ड अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा,प्रधान प्रतिनिधि महावीर गोदारा, पूर्व प्रधान रिद्धकरण लोमरोड़, राजेश सांगवा,सरपंच मंजू फरडोदा, पंचायत समिति सदस्य ,सावंता राम ककडावा, कृषि मंडी अध्यक्ष शिवदानराम फरडोदा, रामकुवार फरडोदा, प्रभुराम फरडोदा ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी गणेश आसोपा सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!