नव क्रमोन्नत विद्यालय का विधायक ने किया उद्घाटन
धनाऊ. चौहटन विधानसभा क्षेत्र के मीठे का तला ग्राम पंचायत के आचार का तला ग्राम में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आचार का तला को माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत होने पर उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल उपस्थित रहे। विधायक ने नवसृजित गांव आचार का तला का पट्टिका अनावरण,नव स्वीकृत सड़क का शिलान्यास किया गया। विधायक पदमाराम मेघवाल,धनाऊ प्रधान शम्मो बानों के आतिथ्य में शिलालेख का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस मौके पर विधायक ने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा जीवन का एक अभिन्न अंग है। इस दौरान विधायक ने शिक्षा की बात पर जोर देते हुए कहा कि बालकों के साथ साथ बालिकाओं की शिक्षा के प्रति भी प्रत्येक अभिभावक को जागरुक होकर बच्चियों को भी शिक्षा के लिए प्रेरित करें ओर आगे बढ़ाए ताकि दो परिवारों का भला कर सके। जिससे हमारी बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पिछे नहीं रहें। ये सब शिक्षा से निर्भर हो सकता है. शिक्षा के क्षेत्र में विकास के लिए वे हर संभव प्रयास कर रहें हैं, इसके लिए बजट की किसी प्रकार की आवश्यक होगी तो हमारा प्रयास रहेगा उनको पुरी करने का जहां-जहां आवश्यकता महसूस हुई उन स्कूलों को क्रमोन्नत किया गया है। उन्होंने कहा कि जंहा पर आवश्यकता अनुसार महाविद्यालय भी खोले गए हैं। साथ ही कहा कि अब स्कूल क्रमोन्नत हो गयी है तो शिक्षक बालक बालिकाओं को ज्यादा से ज्यादा शिक्षित करें। जिससे आगे बढ़कर बालिका अपने परिवार का नाम रोशन करें। धनाऊ प्रधान शम्मा बानों ने उद्धबोधन में कहा बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए बालिका दो परिवारों का नाम आगे बढ़ाती है। जिससे दो परिवारों का जीवन यापन भी आराम से चल सके। साथ ही प्रधान ने बालिकाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया।