Dark Mode
विधायक शर्मा ने गोलसर में महंगाई राहत कैंप का किया अवलोकन

विधायक शर्मा ने गोलसर में महंगाई राहत कैंप का किया अवलोकन

 
रतनगढ़ ।  राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी 10 योजनाओं के पंजीकरण हेतु ग्राम पंचायत गोलसर में आयोजित महंगाई राहत कैंप का सरदारशहर विधायक अनिल शर्मा, चूरू जिला कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष भंवरलाल पुजारी  पूर्व विधायक मकबूल मंडेलिया, प्रधान प्रतिनिधि व पीसीसी सदस्य इन्द्राज खीचड़, वरिष्ठ नेता रमेशचंद्र इंदौरिया ने अवलोकन किया तथा लाभार्थियों को  योजनाओ में पंजीकरण के बाद गारंटी कार्ड बांटे। शिविर के अवलोकन दौरान उपखंड अधिकारी अभिलाषा सिंह, तहसीलदार बजरंग लाल व विकास अधिकारी दुर्गाराम पारीक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों से शिविर में दी जाने विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। सरदारशहर विधायक अनिल शर्मा, चूरू जिला कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष भंवरलाल पुजारी  पूर्व विधायक मकबूल मंडेलिया, प्रधान प्रतिनिधि व पीसीसी सदस्य इन्द्राज खीचड़, वरिष्ठ नेता रमेशचंद्र इंदौरिया व सरपंच उम्मेद सिंह राठौड़ ने भी विचार व्यक्त किए। शिविर में जिला महामंत्री रामनारायण व्यास, सरदारशहर पालिका उपाध्यक्ष अब्दुल रशीद चायल, शहर ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राजवी, पार्षद राजेश गहलोत सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!