Dark Mode
विधायक ने लगाई 14 सूत्री मांगों के लिए बहरोड़ में लगाई दौड़

विधायक ने लगाई 14 सूत्री मांगों के लिए बहरोड़ में लगाई दौड़

बहरोड़। विधायक बलजीत यादव ने शनिवार को बहरोड़ विधानसभा मुख्यालय पर अपनी 14 सूत्री मांगों को लेकर दौड़ लगाई। शाम को लगभग 6.30 बजे बलजीत यादव तसींग रोड़ पर अपने समर्थकों के साथ पहूॅचे। जहां सबसे पहले लोगों को सम्बोधित किया और विधानसभा क्षेत्र में अपने द्वारा किये विकास कार्यो को गिनाया। कहा कि मैने जनता के पक्ष को मजबूती के साथ सरकार के सामने रखा। जिनमंे से बहुत सी मांगे मान ली गई और कुछ अभी बाकी हैं। जिनको मनवाने के लिए मजबूती से लड़ रहा हूॅ। फिर काले कपड़े पहन कर पुलिस थाना और पुराना बस स्टैंड होते हुए उपतहसील गण्डाला की तरफ दौड़ लगाई। विधायक यादव ने बताया कि जनहित की 14 सूत्रीय मांगो को लेकर राजस्थान की सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में जन समर्थन हासिल करने के लिए सड़क पर दौड़ लगाकर जनता को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने अपनी 14 सूत्री मांगों में विशेषकर राजस्थान सरकार की नौकरियों में प्रदेश के युवाओं को 90 से 100 प्रतिशत आरक्षण दिया जाने, गैर सरकारी क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को 75 प्रतिशत आरक्षण देने, 5 लाख पदों पर जल्द भर्ती निकालकर 6 महीने में नियुक्तियां देने, परीक्षा प्रणाली को ठीक कराने, मजदूर को उसकी पूरी मजदूरी मिले, किसान को खेती के लिए पानी, बिजली और खाद मिले, बड़े प्राइवेट स्कूल और कोचिंग संस्थान द्वारा की जा रही लूट से जनता को बचाया जाए, सरकार स्वयं मुफ्त कोचिंग सेंटर चलाएं, सरकारी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो और सरकारी स्कूलों में सुविधाएं विकसित की जाएं जैसी विभिन्न मांगे शामिल हैं। इस दौरान समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से माकूल व्यवस्था की गई।  

 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!