विधायक ने बाबा साहेब की मूर्ति का अनावरण किया
बहरोड़। उपतहसील गण्डाला में रविवार को बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बहरोड़ विधायक बलजीत यादव रहे। जिन्होनें मूर्ति का अनावरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रविदास आश्रम नारनौल के बालक दास महाराज ने की। विधायक ने संबोधित करते हुए युवाओं को बाबा साहेब के जीवन से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। पढ़ाई व अच्छी मेहनत कर अपने माता-पिता, गांव, समाज व देश का नाम रोशन करें। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक यादव सहित उनके साथ आये अतिथियों का डीजे बजा कर और फूल माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर बहरोड़ नगरपालिका उपचेयरमेन विक्रम यादव, पूर्व उपप्रधान रामजस यादव पंचायत समिति नीमराणा, नटवरलाल जोशी, भूपसिंह पूर्व सरपंच, जगदीश बाबूजी, कबूल सिंह, देवदत्त, हंसराज, राकेश यादव, रणभीर बोहरा, औमप्रकाश तहसीलदार, सत्यवीर लोकदल, संजय सैन डवानी, युधिष्ठिर टेलर, कुलदीप पंच, बनवारी लाल आदि सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।