विधायक विष्नोई ने विकास कार्यो पर चर्चा की ओर निर्देश दिए
फलोदी। विधायक पब्बाराम विष्नोई ने जोधपुर में आयोजित जिला समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में भाग लेकर फलोदी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों पर सम्बंधित विभाग के अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की ओर आवश्यक निर्देश दिए।
विधायक पब्बाराम विष्नोई ने जोधपुर स्थित कलेक्ट्रेट जोधपुर में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, सांसद पीपी चौधरी , कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, विधायक अतुल भंसाली, विधायक अर्जुनलाल गर्ग, विधायक श्रीमती गीता बरवड़ , जोधपुर महापौर , प्रधान गण एवं जोधपुर जिला कलेक्टर व सभी विभागीय अधिकारियों के साथ जिला समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में भाग लिया। उन्होंने फलोदी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों पर सम्बंधित विभाग के अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की एवं केंद्र सरकार व राज्य सरकार की संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की व जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक समय से पहुँचाने के लिए निर्देशित किया।