Dark Mode
मोबाईल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

मोबाईल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

श्रीगंगानगर । राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयुपर के निर्देशानुसार न्याय आपके द्वार की संकल्पना को सुनिश्चित करने के क्रम में सचल विधिक सेवा केन्द्र एवं मोबाईल वैन सोमवार को जिला न्यायालय परिसर श्रीगंगानगर में विधिक सेवा कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार हेतु आई। मोबाईल वैन के आगमन पर न्यायिक अधिकारीगण एवं कर्मचारीण द्वारा मोबाईल वैन का स्वागत किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्ंया-2)  कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश कुमार की अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यकारी सचिव (मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट) सरिता चोधरी द्वारा मोबाईल वैन को हरी झंी दिखाकर विधिक सेवा के प्रचार-प्रसार हेतु रवाना किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यकारी सचिव (मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट) सरिता चोधरी ने बताया कि यह मोबाईल वैन सचल लोक अदालत, विधिक सेवा कार्यक्रमों एवे नालसा स्कीम की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु श्रीगंगानगर जिले के विभिन्न गांव-गांव व ढाणी-ढाणी मेंजाकर 26 जूून 2023 से 21 जुलाई 2023 तक आमजन को जागरूक करने का प्रायास करेगी। मोबाईल वैन को तालुका सूरतगढ में 21 जूलाई 2023 को अन्तिम शिविर के पश्चात हनुमानगढ न्यायक्षेत्र में प्रचार-प्रसार हेतु रवाना किया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!