Dark Mode
भारतीय छात्रा की मौत का मजाक उड़ाया, अब कार्रवाई होगी

भारतीय छात्रा की मौत का मजाक उड़ाया, अब कार्रवाई होगी

अमेरिका के सिएटल शहर में भारतीय छात्रा जाह्नवी कंडुला की पुलिस पैट्रोल कार से टक्कर के बाद मौत के मामले में सिएटल के मेयर ब्रूस हैरेल ने भारतीय समुदाय माफी मांगी है। साथ ही उन्होंने छात्रा की मौत पर दुख जताया है। वहीं शहर के पुलिस चीफ एड्रियन डीऐज ने भी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
एड्रियन ने कहा- हमें हमारे पुलिस अधिकारी की तरफ से की गई टिप्पणी के बारे में पता चला। हम सुनिश्चित करेंगे कि ऐसा दोबारा कभी न हो। हम हर जिंदगी की इज्जत करते हैं और हमारे लिए सब बराबर हैं। दरअसल, क्षेत्र में रह रहे भारतीय समुदाय के करीब 20 लोगों ने साथ मिलकर पूरे मामले में शनिवार को सिएटल के मेयर से मुलाकात की थी। अमेरिकी प्रशासन ने मामले में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। भारतीय छात्रा की मौत पर हंसा था अमेरिकी पुलिस ऑफिसर
दरअसल, आंध्र प्रदेश की रहने वाली जाह्नवी कंडुला की जनवरी में सिएटल शहर में मौत हो गई थी। इसके बाद एक्सीडेंट की जांच के लिए आए पुलिस ऑफिसर ने उसकी मौत का मजाक उड़ाया। पुलिस ऑफिसर की कार का एक वीडियो और ऑडियो वायरल हुआ था। इसमें वो कह रहा था कि भारतीय छात्रा की जिंदगी की लिमिटेड वैल्यू थी। एक चेक लिखने से काम बन जाएगा।
पुलिस ऑफिसर जब छात्रा की मौत का मजाक उड़ा रहा था तो उसका बॉडीकैम यानी उसके शरीर पर लगा कैमरा ऑन था। इससे सारी बातें रिकॉर्ड हो गई थीं। वो अपनी कार में बैठकर ये कहता सुनाई देता है कि लड़की एक्सीडेंट के बाद 40 फीट तक नहीं उछली थी। पर वो मर चुकी है। इसके बाद पुलिस वाला ठहाके लगाकर हंसता है। फिर कहता है कि वो एक रेगुलर इंसान थी।
भारतीय कॉन्सुलेट ने जांच की मांग की
11 हजार डॉलर का चेक लिखने से काम बन जाएगा। पुलिस ऑफिसर फिर हंसते हुए कहता है कि वो सिर्फ 26 साल की थी। उसकी लिमिटेड वैल्यू थी। सैन फ्रैंसिस्को में भारतीय कॉन्सुलेट ने इस घटना की निंदा करते हुए तुरंत जांच और कार्रवाई की मांग की थी।
सिएटल पुलिस ने बताया कि उसकी मौत का मजाक उड़ाए जाने का खुलासा इस महीने हुआ। जब उनके किसी कर्मचारी ने रूटीन चेक के लिए बॉडीकैम से रिकॉर्ड किए गए ऑडियो सुने। जाह्नवी पर किए कमेंट्स कर्मचारी को आपत्तिजनक लगे और उसने अपने सीनियर्स से इसकी शिकायत की। इसके बाद से मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने छात्रा को CPR भी दिया था। आरोपी पुलिस वाला बोला- मेरे बातों को गलत संदर्भ में पेश किया
जाह्नवी की मौत का मजाक उड़ाने वाले पुलिस ऑफिसर का नाम डेनियल ऑडेरेर है। BBC के मुताबिक उसने खुद पर लगे आरोपों पूरी तरह से गलत बताया है। उसके कहा कि वो सिर्फ शहर के अटॉर्नी की नकल कर रहा था। जो ऐसे मामलों में सजा सुनाने के दौरान ढिलाई बरतते हैं। वहीं, कम्युनिटी पुलिस कमिशन ने इस मामले की आलोचना की थी। इसे दिल तोड़ने वाली घटना बताया।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!