बाल चिकित्सालय में बनेगा मॉडर्न टीकाकरण केंद्र
उदयपुर . शहरी स्वास्थ्य मिशन राजस्थान ने इन्नोवेशंस एवं इंटरवेंशन प्रोग्राम के तहत राजस्थान के सभी संभाग की मेडिकल कॉलेज अस्पताल मैं मॉडर्न टीकाकरण केंद्र की स्वीकृति प्रदान की गई है। बच्चों में भयमुक्त टीकाकरण के साथ सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से पूरे राजस्थान में मेडिकल कॉलेज मॉडर्न टीकाकरण केंद्र जिसके तहत 16 केन्द्रों के लिए 5456000 रुपये की स्वीकृति जारी कर प्रति सेंटर 341000 रुपये की स्वीकृति दी।
एमबी अधीक्षक आर.एल.सुमन ने बताया कि उदयपुर में महाराणा भूपाल चिकित्सालय बनाया जाएगा, जिसमें अभिभावकों के लिए वेटिंग एरिया, टीकाकरण एवं ऑब्जर्वेशन एरिया चयनित किया गया। साथ ही अभिभावकों की शंकाओं के समाधान के लिए प्रतिदिन बाल चिकित्सक की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। वेटिंग एरिया में टीवी पर टीकाकरण व राज्य सरकार की योजनाओं की पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर डॉ. सुमन नेें डब्ल्यूएचओ के डॉ.अक्षय एवं एनएचएम के पदाधिकारी वैभव सिरोय से चर्चा करते हुए साइट देख कर पूरा डिजाइन प्लान किया।