Dark Mode
मध्यप्रदेश में शुरू हुआ मोहन राज, ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

मध्यप्रदेश में शुरू हुआ मोहन राज, ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

भोपाल। मध्यप्रदेश में प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मोहन यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। इसी के साथ मध्यप्रदेश में अब मोहन राज की शुरुआत हो गई है। मध्यप्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को यहां पद की शपथ ली। राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने उन्हें मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य नेता शामिल हुए।
बता दें कि उज्जैन दक्षिण से विधायक मोहन यादव के बाद जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने कैबिनेट मंत्रियों की शपथ ग्रहण की है। भारतीय जनता पार्टी ने राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा को उप मुख्यमंत्री बनाया है। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन लाल परेड ग्राउंड में पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे हुआ है। इस शपथ ग्रहण में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत तमाम बीजेपी नेता उपस्थित रहे।

बता दें कि इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्यप्रदेश इकाई के प्रमुख विष्णु दत्त शर्मा और निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समारोह की तैयारियों की समीक्षा के बाद संवाददाताओं को जानकारी दी थी कि लाल परेड ग्राउंड में पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के लिए विस्तृत व्यवस्था की थी। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, कई भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शामिल हुए हैं।’’

वादों को पूरा करने की चुनौती
मध्य प्रदेश में भाजपा की ओर से लोक लुभावने वादे किए गए थे जिसे लोकसभा चुनाव से पहले पूरा करने की चुनौती होगी। मध्य प्रदेश में 450 रुपए में गैस सिलेंडर मुहैया कराना, गरीब परिवार की बच्चियों की 12वीं तक की पढ़ाई मुफ्त, हर महीने 100 यूनिट तक की बिजली सिर्फ ₹100 में, लाडली बहन योजना के तहत गरीब महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए दिए जा रहे हैं, आने वाले समय में से 3000 तक करने का वादा किया गया है। किसान सम्मान के तहत ₹12000 देने की बात कही गई है। वहीं गेहूं की खरीद 2700 रुपए प्रति क्विंटल और चावल की खरीद 3100 रुपए प्रति क्विंटल खरीदने का भी वादा है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!