लाइव शो में मोनाली ठाकुर को सांस लेने में तकलीफ हुई
हाल ही में बॉलीवुड की फेमस सिंगर मोनाली ठाकुर लाइव परफॉरमेंस के दौरान सांस लेने नें गंभीर दिक्कत हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। सिंगर ने बॉलीवुड में सवार लूं और मोह-मोह के धागे जैसे हिट गाने दिए है। लोकप्रिय गायिका दिनहाटा फेस्टिवल में परफॉर्म कर रही थीं, स्टेज पर सिंगिग करते समय उन्हें अचानक से सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इवेंट में मौजूद फैन्स ने बताया कि सिंगर को बहुत तकलीफ हो रही थी और मोनली ने तुरंत अपना प्रदर्शन रोक दिया है। मोनली ठाकुर को अस्पताल ले जाया गया लाइव शो के दौरान मोनाली ठाकुर की अचानक से तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद सिंगर को दिनहांटा उप-जिला अस्पताल ले जाया गया। उनकी टीम ने तुरंत हस्तक्षेप किया और चिकित्सा सहायता के लिए बुलाया। कुछ ही देर में एम्बुलेंस आ गई और मोनली को तुरंत इंलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। बता दें कि, सिंगर को कूच बिहार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी मोनाली का इलाज उसी अस्पताल में चल रहा है। लेकिन अभी तक मोनाली ने सोशल मीडिया पर हेल्थ की कोई अपडेट नहीं दी।