सुधासागर दयोदय गौशाला की मासिक बैठक का हुआ आयोजन
दूदू. सुधासागर दयोदय गौशाला की मासिक बैठक का आयोजन गौशाला अध्यक्ष धनेश कुमार मालाणी की अध्यक्षता में किया गया ! बैठक में गौशाला में आवश्यक विकास कार्य करने के लिए निर्णय लिए गए ! साथ ही दूदू क्षेत्र में चारागाह के लिए भूमि गौशालाओं को गायों को चराने के लिए दी जाए, इसके लिए भी विशेषाधिकारी से मिलने सहित आंधी तूफान में हुई क्षति के लिए ग्राम पंचायत की सरपंच से मिलने का निर्णय लिया गया ! बैठक में संरक्षक श्रवण चौधरी,महावीर मेहता, विनोद मेहता,गिरधर भाला,जयकिशन पूनियां,सुनील माहेश्वरी,मनोज शर्मा,मनोज सोगानी,नारायण सिंह, कैलाश भाटी,हनुमान दूधवाला,महावीर जैन,अमित जोशी उपस्थित रहे !