मोरारका फाउंडेशन चेयरमैन भारती मोरारका आज नवलगढ़ आएंगी
नवलगढ़. प्रसिद्ध उद्योगपति व भामाशाह स्व. कमल मोरारका की पत्नी तथा मोरारका फाउंडेशन की चेयरमैन भारती मोरारका 21 सितम्बर को नवलगढ़ आंएगी। इस मौके पर वे 22 सितम्बर को फांडेशन की ओर से संचालित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन करेंगी। चेयरमैन विजिट कार्यक्रम को लेकर मोरारका फाउंडेशन कार्यालय में सोमवार को पत्रकार वार्ता हुई। पत्रकार वार्ता में
मोरारका फाउंडेशन के सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर संदीप लाम्बा व मोरारका फाउंडेशन की प्रोजेक्ट मैनेजर जुगना स्वामी ने बताया कि चेयरमैन भारती मोरारका 22 सितम्बर को सुबह 10 बजे मोरारका हवेली से रवाना होकर माताजी की ढाणी पहुंचेगी। वे यहां पर वर्मी कमपोस्ट यूनिट का इनोग्रेशन करेंगी। वे माताजी की ढाणी से सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर रवाना होकर झाझड रोड पर 11 बजे होने वाले एसएचजी चेक वितरण कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। यहां पर चेयरमैन भारती मोरारका 20 एसएचजी लोन चेक वितरित करेंगी। इसके बाद एसएचजी बैठक में भाग लेंगी। यहां से वे बिरोल में ओरेंज व ऑरगेनिक वेजीटेबल फार्म का विजिट करेंगी। इसके बाद वे कोलसिया में महिलाओं की सेमिनार, जयसिंहपुरा में किसानों की सेमिनार में शिरकत करेंगी। इस दौरान वे निवाई में खींचड़ फार्म हाउस का भी विजिट करेंगी।