Dark Mode
चिकित्सा शिविर में एक हजार से अधिक लोग हुए लाभांवित

चिकित्सा शिविर में एक हजार से अधिक लोग हुए लाभांवित

                    धूमधाम से मनाया भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव


कोटा. भगवान महावीर जन्मकल्याणक के अवसर पर शहर में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें भगवान महावीर के संदेश प्रसारित किए गए। नरेंद्र, वंदना जैन सर्राफ ने बताया कि भगवान महावीर जन्मकल्याणक के अवसर पर दशहरा मैदान में जैन समाज द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जैन सोशल ग्रुप कोटा द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। सचिव मनोज पूजा सेठिया ने बताया कि इस अवसर पर भगवान महावीर के बताए मार्ग का अनुसरण करने का प्रयास किया वहीं कई सेवा कार्य किए गए। कार्यक्रम सलाहकार मनीष ऋतु बोहरा और संजय चंदन टोंग्या ने बताया की शिविर में एक्यूप्रेशर और कलर थेरेपी चिकित्सा पद्धति से लगभग एक हजार लोगों का इलाज किया गया। शिविर के प्रोजेक्ट चेयरमेन नरेश अलका पांड्या और राकेश मीनू जैन ने बताया कि शिविर में डॉ. एन के गुप्ता और उनके साथ 15 डॉक्टर्स की टीम ने अपनी सेवाएं दी। कार्यक्रम के संयोजक पारस पूजा जैन, नरेंद्र निशा जैन, संदीप अंजू कासलीवाल और पवन मैना जैन रहे। कार्यक्रम में जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष नरेंद्र जैन सर्राफ ने अतिथि राजेश कृष्ण बिड़ला, राकेश जैन (एम्बीशन), शिविर उदघाटन कर्ता अशोक सुनीता पाटनी, दीप प्रज्वलन कर्ता ओम माधुरी जैन सर्राफ (अग्रवाल डायमंड) का तिलक लगाकर सम्मान किया। सचिव मनोज जैन सेठिया ने बताया की शिविर में सी के जैन सा. , अनिल काला, सुशील बिलाला, अरविंद जैन, ऐश्वर्य जैन, राजकुमार जैन, मनीष पाटनी और निशा वेद आदि पूर्व अध्यक्ष और ग्रुप के लगभग 250 से ज्यादा सदस्य उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!