Dark Mode
मातृ दिवस समारोह संपन्न

मातृ दिवस समारोह संपन्न

नवलगढ़ . स्थानीय एस•एन विद्यालय में   मातृ दिवस समारोह भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं मातृशक्ति के अभिनंदन के साथ संपन्न हुआ.
प्रधानाचार्य नवीन कुमार शर्मा ने बताया कि नगरपालिका उपाध्यक्ष कैलाश चोटिया,  युवा नेता अनु महर्षि की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य मोना राठौड़,  महिला एवं बाल विकास परियोजना समन्वयक  चौधरी राजकीय चिकित्सालय की महिला रोग विशेषज्ञ डॉ नेहा चौधरी तथा अभिभावक प्रतिनिधि संगीता धूत अतिथि के रुप में उपस्थित रही.मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य नवीन शर्मा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया छात्र-छात्राओं ने मातृशक्ति का अभिनंदन करते हुए गीत संगीत एवं नृत्य के माध्यम से सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ अपनी भावनाएं प्रकट की. ्वि्द्यालय के पूर्व व्याख्याता लक्ष्मण प्रसाद सैनी का राजकीय सेवा में चयन होने पर अभिनंदन किया गया.  गायक कलाकार नाहरसिंहधनी के आमिर खान ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत किया वहीं खिरोड़ की कलाकार ज्योति कुलदीप ने तू कितनी अच्छी है ओ मां गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सरस बनाया. कार्यक्रम का संचालन अरुण  वर्मा ने किया धन्यवाद ज्ञापन व्याख्याता रणजीत सिंह शेखावत ने किया इस अवसर पर बड़ी संख्या में मातृशक्ति के अलावा अभिभावक गण उपस्थित रहे.
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!