Dark Mode
मोटरसाइकिल चोरी वारदात का खुलासा एक आरोपी को किया गिरफ्तार 15 मोटरसाइकिले की बरामद

मोटरसाइकिल चोरी वारदात का खुलासा एक आरोपी को किया गिरफ्तार 15 मोटरसाइकिले की बरामद

नसीराबाद . सिटी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोटरसाइकिल चोरी मामलों में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15 मोटरसाइकिले बरामद की जिला पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट ने खुलासा करते हुए बताया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी अखिलेश शर्मा के निर्देशन में टीम का गठन किया गया टीम द्वारा सिटी थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के आरोपियों की तलाश की गई पूर्व में चालान शुदा अपराधियों से पूछताछ की जाकर मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी की जानकारी हासिल हुई सिटी थाना सीआई कल्पना सिंह को मुखबिर से इत्तला मिली कि एक व्यक्ति लोहार बस्ती की तरफ से आए दिन अलग-अलग मोटरसाइकिल पर आता जाता रहता है जो संदिग्ध प्रतीत होता है तथा लोहार बस्ती होते हुए कच्चा रास्ता एनएच 48 पर मिलता है अभी आने वाला है जिसके पास चोरी की मोटरसाइकिल  मिल सकती है मुखबिर से  मिली जानकारी के अनुसार सिटी थाना सीआई  मय जाप्ते उक्त मार्ग पर पहुंचकर मुखबीर के बताये हुलिए  के अनुसार एक व्यक्ति को बिना नंबर मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स आते हुए देखा जिसे रुकवा कर उसका नाम व पता मोटरसाइकिल के बारे में पूछा तो उसने अपना नाम महेंद्र पुत्र सुरेश भिनाय निवासी बताया मोटरसाइकिल के कागजात आरसी इंश्योरेंस के बारे में पूछा तो नहीं होना बताया जो संदिग्ध प्रतीत होने पर उससे गहन पूछताछ करने पर बताया कि मैं आसपास के क्षेत्र व अजमेर से मोटरसाइकिल चुरा कर इधर-उधर पास में जंगल मे छुपा देता हूं कुछ रुपए मिलने पर भेज देता हूं काफी दिनों से मुझे कोई ग्राहक नहीं मिल रहा हैं पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15 मोटरसाइकिले बरामद की
आरोपी ने मोटरसाइकिलो की चोरी सब्जी मंडी रामगंज अजमेर सराना भिनाय व आसपास के क्षेत्र करना बताया आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे मोटरसाइकिल चलाने व चोरी करने का शौक है चोरी करके उक्त मोटरसाइकिलो का पेट्रोल निकाल कर बेच देता है ग्राहक मिल जाता है तो मोटरसाइकिल बेच देता है काफी दिनों से मोटरसाइकिल खरीदने वाले ग्राहकों का इंतजार कर रहा था लेकिन बिना कागजों के कोई लेने को तैयार नहीं हुआ इसलिए उक्त मोटरसाइकिल को झाड़ियों में छुपा दिया घटना को अंजाम देने से पहले रेकी कर वाहन की चोरी करता था

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!