डम्पर में गिरने से मोटरसाइकिल सवार की मौत, मामला दर्ज
बीकानेर। सडक़ पर खड़े डम्पर में गिरने से एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हा गई। इस संबंध में परिवादी बीकानेर जिले में बीडी खाजूवाला निवासी नेमीचंद पुत्र सुरजाराम नायक ने मामला दर्ज कराया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि गत 1 नवंबर को रात नौ बजे 17 केजेडी, गोयल फैक्ट्री के सामने आम सडक़ पर एक डम्पर खड़ा था, जिसमें मोटरसाइकिल गिरने से चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।