सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने किया लोकार्पण
-
आठ करोड़ से बनने वाले सिंथेटिक्स ट्रेक का किया शिलान्यास
सीकर। केंद्र की भाजपा सरकार की खेलो इंडिया योजना से जिला खेल स्टेडियम में बने बहुउद्ेश्यीय इंडोर हॉल का लोकार्पण सोमवार को सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने किया। खेलों इंडिया योजना में सांवली रोड स्थित जिला खेल स्टेडियम में सवा चार करोड़ की लागत से बहुउद्ेश्यीय इंडोर हॉल का निर्माण करवाया गया है।
केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर वर्चुअल रूप से समारोह से जुड़े। सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने जनप्रतिनिधियों व खेल अधिकारियों के साथ लोकार्पण किया। इसके साथ ही सांसद ने 8 करोड़ की लागत से बनने वाले सिंथेटिक्स ट्रेक का शिलान्यास भी किया। समारोह में पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी, केडी बाबर व राजकुमारी शर्मा, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां, पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रा चौधरी, उप नेता प्रतिपक्ष अशोक चौधरी, मूलचंद रणवां, सीमा चौधरी, प्रज्ञा सैनी, नरेंद्र भूरिया, अशोक सिंह आदि मंचस्थ रहे।
सांसद ने कहा कि जिले में रेल, मेडिकल, शिक्षा, सड़कें, पेयजल सहित कई क्षेत्रों में केंद्र सरकार ने बेहतर कार्य करवाएं है। आने वाले समय में जिले को ओर भी कई बड़ी सौंगातें मिलेगी। कहा कि जिले को शीघ्र ही पलसाना व खाटूश्यामजी के पास बड़ी उच्च स्तर की हवाई पट्टी की सौगात भी केंद्र सरकार जल्द देने वाली है। कहा कि जिला खेल स्टेडियम अधिक सुविधाओं वाला बने इसके लिए सभी का मिलकर प्रयास करने चाहिए।
आमजन के सहयोग से यहां पर पानी व पौधों के साथ कई सुविधाओं का विस्तार करना चाहिए जिससे यहां आने वाले खिलाडिय़ों को खेल के साथ प्राकृतिक वातावरण भी मिल सके। समारोह में राष्ट्रीय खिलाड़ी रेणुका मातवा, शालिनी चौधरी अदिती चौधरी आदि ने खेल के अपने अनुभव सांझा किए। समारोह का संचालन डॉ. बलवंत सिंह चिराणा व ओमप्रकाश बिजारणियां ने किया।