Dark Mode
MRF का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 509.71 करोड़ रुपये

MRF का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 509.71 करोड़ रुपये

चेन्नई। टायर निर्माता कंपनी एमआरएफ लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी (अक्टूबर-दिसंबर) तिमाही में शुद्ध लाभ 509.71 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का पिछले वित्त वर्ष 2022-23 में शुद्ध लाभ 174.83 करोड़ रुपये रहा था। एमआरएफ ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीने में एकीकृत शुद्ध लाभ बढ़कर 1,685.12 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 428.29 करोड़ रुपये था। चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-दिसंबर (नौ महीने की) अवधि के लिए में एकीकृत लाभ बढ़कर 1,685.12 करोड़ रुपये हो गया।
यह पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 428.29 करोड़ रुपये था। कंपनी के अनुसार, समीक्षाधीन तिमाही में कुल आय 6,240.08 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले वित्त वर्ष में इसी तिमाही में यह 5,715.91 करोड़ रुपये थी। अप्रैल-दिसंबर अवधि में कुल आय 19,042.88 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले वित्त वर्ष में इसी अवधि में यह 17,349.66 करोड़ रुपये थी। निदेशक मंडल की शुक्रवार को हुई बैठक में 31 मार्च 2024 को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष के लिए तीन रुपये प्रति इक्विटी शेयर (30 प्रतिशत) का दूसरा अंतरिम लाभांश घोषित किया गया। इस दूसरे अंतरिम लाभांश का भुगतान चार मार्च 2024 को या उसके बाद किया जाएगा।

 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!