मुकेश ठीकरिया बने जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष
ठीकरिया ने मंत्री ममता भूपेश को दिया धन्यवाद, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जताया आभार
दौसा . जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष बने मुकेश ठीकरिया । अध्यक्ष बनने की खबर सुनते ही जिले में खुशी की लहर छा गई । सैकड़ों की तादात में क्षेत्रवासियों ने जयपुर पहुंचकर महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश के निवास पर पटाखे चलाएं एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई । जिला बाल कल्याण समिति न्यायपीठ दौसा अध्यक्ष बने मुकेश ठीकरिया व क्षेत्रवासियों ने मंत्री ममता भूपेश को 51 किलो की माला पहना कर एवं मिठाई खिलाकर दिया धन्यवाद दिया तथा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताया वहीं आईएएस डॉ, घनश्याम बैरवा से मुलाकात कर दूसरे को शुभकामनाएं दी।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में मुकेश ठीकरिया बाल कल्याण समिति के सदस्य पद पर कार्यरत थे। जिले के अंतर्गत बाल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए राज्य सरकार ने सदस्य से अध्यक्ष पद पर मुकेश ठीकरिया को मनोनीत किया है। उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए ठीकरिया पहले भी जिला स्तर पर जिला कलेक्टर द्वारा समाज सेवी के रूप में एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना अंतर्गत गुड सेमेरिटन से जिला कलेक्ट्रेट सभागार अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएमएचओ दौसा द्वारा सम्मानित हो चुके हैं। अध्यक्ष बनने पर ठीकरिया का जगह-जगह स्वागत एवं सम्मान किया जा रहा है।