मुकुंदगढ़: अष्टविनायक धाम में दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू,उमड़े श्रद्धालु
मुकुंदगढ़। डूंडलोद रोड स्थित अष्टविनायक धाम में अष्टविनायक धाम दुर्गा पूजा समिति द्वारा शारदीय नवरात्रा के उपलक्ष्य में नौ दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू हुआ।अष्टविनायक धाम प्रधान पुजारी राम जी पंडित के आचार्यत्व में पूजा अर्चना के साथ घट स्थापना की गई।सुबह शाम की आरती में श्रद्धालु उमड़े और मैया के जयकारे गूंजे।मंदिर ट्रस्टी अन्नू अनिल अग्रवाल ने दुर्गा पूजा समिति के सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी है।इस अवसर पंडित शंभूदयाल ,प्रद्युम्न शर्मा, हनुमान सैनी,हरिराम सैनी,सुभाष सैनी,राम कल्याण मीना,बाबूलाल वाल्मीकि आदि उपस्थित थे।