Dark Mode
50वें मैच में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स का आमना-सामना

50वें मैच में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स का आमना-सामना

नई दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच गुरुवार को हाईवोल्टेज मुकाबला होने की उम्मीद है। दोनों टीम के बीच सीजन का 50वां मैच खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार, सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से मैच का प्रसारण शुरू होगा।प्लेऑफ में बने रहने के लिए राजस्थान रॉयल्स को हर हाल में यह मैच जीतना होगा। दूसरी ओर, प्लेऑफ में अपनी दावेदारी मजबूत करने के साथ ही साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचने के लिए मुंबई इंडियंस भी अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। मुंबई इंडियंस ने अब तक इस सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस सीजन में मुंबई इंडियंस छह जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे पायदान पर है।


इस सीजन दोनों टीमों के प्रदर्शन में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। राजस्थान रॉयल्स शुरुआती मैचों में जीती, लेकिन फिर हार का सिलसिला शुरू हुआ तो टीम अंक तालिका में सबसे नीचे पहुंच गई। हालांकि, पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने जीटी के खिलाफ घर पर 200 से अधिक रनों का पीछा करते हुए जीत हासिल की और प्लेऑफ में खुद को जीवित रखा है।जीटी के खिलाफ 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने शानदार शतक जड़ा। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी के दम पर राजस्थान रॉयल्स के लिए पूरा मैच एकतरफा कर दिया।वहीं, मुंबई इंडियंस की बात करें तो टीम ने शुरुआती पांच मैचों में सिर्फ एक जीत हासिल की। लेकिन, इसके बाद लगातार पांच मैचों में जीत हासिल की। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अपनी पुरानी लय में वापस आ चुके हैं। वहीं, गेंदबाजी में बुमराह की धार देखने को मिली है।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!