Dark Mode
नगरनिकाय आम चुनाव — 2026 : अध्यक्षीय पदों के दाखिल किए नाम— निर्देशन पत्र

नगरनिकाय आम चुनाव — 2026 : अध्यक्षीय पदों के दाखिल किए नाम— निर्देशन पत्र

चूरू। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा नगर निकाय आम चुनाव-2026 के मध्यनजर घोषित कार्यक्रम के अनुसार चूरू जिले में नगरपरिषद सुजानगढ़, चूरू व सरदारशहर तथा नगरपालिका राजगढ़, रतननगर, छापर, तारानगर, साहवा, रतनगढ़, राजलदेसर व बीदासर में अध्यक्षीय पदों के निर्वाचन के लिए बुधवार को नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किए गए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि बुधवार को सुजानगढ़ नगरपरिषद में आईएनसी के अमित मारोठिया व बीजेपी के मदनलाल आदि 02 अभ्यर्थियों ने कुल 02, चूरू नगरपरिषद में बीजेपी के विनय कुमार, आईएनसी के संजय व निर्दलीय साजिद खान आदि 03 अभ्यर्थियों ने कुल 06 व सरदारशहर नगरपरिषद में आईएनसी के मोनिका सैनी, बीजेपी के अनिता वर्मा, निर्दलीय सरला, डिंपल राजपूत व आईना खान चायल आदि 05 अभ्यर्थियों ने कुल 05 नाम— निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए। वहीं राजगढ़ नगरपालिका में बीजेपी व निर्दलीय से राकेश पूनिया, आईएनसी से रूखसाना बानो आदि 02 ने कुल 03, रतननगर नगरपालिका में आईएनसी की चंदा देवी व निर्दलीय इंदू आदि 02 अभ्यर्थियों ने कुल 03, छापर नगरपालिका में आईएनसी से सीमा कीलका व बीजेपी से प्रेम सुखी आदि 02 अभ्यर्थियों ने कुल 02, तारानगर नगरपालिका में बीजेपी के हरिप्रसाद व आईएनसी के वंदना गहलोत आदि 02 अभ्यर्थियों ने कुल 02, साहवा नगरपालिका में आईएनसी के विमला, बीजेपी के रोहिताश कुमार व निर्दलीय विकास कुमार आदि 03 अभ्यर्थियों ने कुल 03, रतनगढ़ नगरपालिका में आईनसी के संतोष कुमार इंदौरिया, बीजेपी के सुनील कुमार व आईएनसी के अजय कुमार आदि 03 अभ्यर्थियों ने कुल 03, राजलदेसर नगरपालिका में निर्दलीय जयचंद, आईएनसी से व निर्दलीय मोहम्मद जब्बार, आईएनसी के लाभचंद, बीजेपी के गोपाल व निर्दलीय पवन कुमार आदि 05 अभ्यर्थियों ने कुल 06 व बीदासर नगरपालिका में आईएनसी के सोना देवी, बीजेपी के सुमन व सरिता सिंघी, निर्दलीय सरिता सिंघी, आईएनसी के समीम व निर्दलीय समीम आदि 04 अभ्यर्थियों ने कुल 06 नाम — निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि बुधवार को प्राप्त नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा गुरुवार, 17 सितम्बर, 2026 को की जाएगी। 18 सितम्बर, 2026 को दोपहर 03 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी तथा इसी दिन अभ्यर्थिता वापस लेने के समय के तुरंत बाद निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा। 21 सितम्बर, 2026 को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक मतदान होगा तथा मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी। उन्होंने बताया कि उपाध्यक्षीय पदों के निर्वाचन के लिए 22 सितम्बर, 2026 को निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होगी। इस दिन प्रातः 10 बजे बैठक प्रारंभ होगी, प्रातः 11 बजे तक नामांकन पत्रों का प्रस्तुतीकरण होगा व प्रातः 11:30 बजे से नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा होगी तथा अपराह्न 2 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी। आवश्यक होने पर अपराह्न 2:30 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान होगा तथा मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!