Dark Mode
नगर पालिकाध्यक्ष व पार्षद भाजपा में शामिल, भाजपा प्रत्याशी का किया समर्थन

नगर पालिकाध्यक्ष व पार्षद भाजपा में शामिल, भाजपा प्रत्याशी का किया समर्थन

नदबई। विधानसभा चुनाव में टिकट आंवटन व नामांकन प्रक्रिया के साथ ही पार्टी में गुटबाजी लगातार बढ़ती नजर आ रही। बात करें नदबई विधानसभा क्षेत्र की तो कांग्रेस से जोगिन्दर अवाना व भाजपा से जगत सिंह को प्रत्याशी घोषित होने के बाद समर्थकों के बगावती तेवर दिखाई दिए। जब, कांग्रेस पार्टी में शामिल नगर पालिकाध्यक्ष हरवती सिनसिनवार ने अपने समर्थक पार्षदों की मौजूदगी में भाजपा प्रत्याशी जगत सिंह का समर्थन किया। साथ ही नगर पालिका जनप्रतिनिधियों ने भाजपा प्रत्याशी का माला व साफा पहनाकर अभिनंदन किया। इससे पहले नगर पालिकाध्यक्ष के निज आवास पर आयोजित बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। बाद में नगर पालिकाध्यक्ष ने भाजपा प्रत्याशी को बुलाकर अभिनंदन करते हुए विधानसभा चुनाव में समर्थन दिया।
गौरतलब है कि, करीब तीन साल पहले देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष के अथक प्रयास से हरवती सिनसिनवार को कांग्रेस पार्टी से नगर पालिकाध्यक्ष बनाया। नगर पालिका चुनाव में हरवती सिनसिनवार ने भाजपा प्रत्याशी कृष्णा देशवाल को तीन मत से पराजित कर पालिकाध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा किया। लेकिन, तीन साल बाद ही नगर पालिकाध्यक्ष का कांग्रेस पार्टी से मोहभंग हो गया। जिसके चलते नगर पालिकाध्यक्ष व पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष संजय रौतवार ने कांग्रेस पार्टी से बगावत करते हुए भाजपा प्रत्याशी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!