मूर्ति मीणा बनी राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ)
लालसोट। हरिवन मैरिज गार्डन मे भारत रक्षा मंच का राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न हुआ, जिसमे राजस्थान की सक्रिय व प्रसिद्ध समाजसेविका मूर्ति मीणा को राजस्थान की प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) नियुक्त किया गया l इस दौरान राष्ट्रीय संयोजक सूर्यकान्त केलकर, राष्ट्रीय पूर्व अध्यक्ष रघुनन्दन शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण जटिया,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण शर्मा,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय संगठन प्रमुख बिना गोगरी आदि उपस्थित रहे l मूर्ति मीणा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर लालसोट विधानसभा मे ख़ुशी की लहर है। मूर्ति मीणा पूर्ववित्तराज्य मंत्री वीरेंद्र मीणा की धर्मपत्नी है ओर क्षेत्र मे लोगो के सुख दुःख मे मौजूद रहती है l