Dark Mode
गुड न्यूज़ : Musk और Ambani आएंगे साथ... इलेक्ट्रिक कार का मिलकर करेंगे निर्माण

गुड न्यूज़ : Musk और Ambani आएंगे साथ... इलेक्ट्रिक कार का मिलकर करेंगे निर्माण



मुंबई।  अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला लगातार भारत आने के लिए जोर लगा रही है। अमेरिकी कंपनी के भारत आने को लेकर कई तरह के अपडेट सामने आ रहे है। बीते दिनों ही खबर आई थी कि टेस्ला भारत में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने के लिए इच्छुक है। इसके लिए कंपनी भारत में जमीन की तलाश कर रही है।संभावना है कि कंपनी इस महीने ही एक टीम भारत भेजेगी जो प्लांट के लिए जमीन की तलाश करेंगे। इसी बीच ये भी जानकारी आई है कि टेस्ला भारत में एक बड़े दिग्गज के साथ हाथ मिलाने वाली है। टेस्ला (एलन मस्क) और रिलायंस (मुकेश अंबानी) जल्द ही हाथ मिलाने वाले है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों मिलकर भारत में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने की तैयारी कर रहे है। इस संबंध में हिंदू बिजनेस लाइन की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट पेश की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक टेस्ला और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ज्वाइंट वेंचर लाने की तैयारी में है।

अभी इस संबंध में बात शुरुआती दौर में है, जो एक महीने से जारी है। अगर दोनों दिग्गज कंपनियों के बीच बातचीत ठीक रही तो दोनों मिलकर प्लांट लगाएंगे। ये प्लांट भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट होगा। माना जा रहा है कि इस वेंचर के जरिए रिलायंस टेस्ला के लिए भारत में प्लांट लगाने में मदद कर सकती है। रिलायंस बेहतक इकोसिस्टम तैयार करने का रोल अदा करेगी।

गौरतलब है कि टेस्ला भारत में मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट लगाने के लिए दो बिलियन डॉलर का निवेश करने के लिए तैयार है। ये प्लांट गुजरात या महाराष्ट्र में हो सकता है। माना जा रहा है कि महाराष्ट्र टेस्ला की पसंद हो सकता है क्योंकि यहां बंदरगाह की सुविधा है। हालांकि इस संबंध में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!