बच्चों का हौंसला बढ़ाएं जरूर-डॉ0 कुमार
बयाना। पढ़ाई-लिखाई,खेल-कूद,सांस् कृतिक या अन्य किसी भी रचनात्मक आयोजनों में अव्वल आए बच्चों का हौंसला बढ़ाना जरूरी है।यह उदगार शिक्षाविद डॉ0 कुमार शास्त्री ने व्यक्त किये।उन्होंने कहा कि अच्छे अभिभावक वह होते हैं जो अपने वच्चों की हर ख़ुशी को बहतरीन तरीके से खूबसूरत बनाकर जीते हैं।एक निजी विद्यालय में दूसरी कक्षा में अव्वल आए अनमोल मित्तल के माता-पिता का उस वक्त ख़ुशी का ठिकाना न रहा जब उनके बेटे की अव्वल आने की सूचना मिली।उन्होंने मुहल्ले पड़ोस के सब जनों का मुंह मीठा कराया और यह प्रेरणा दी कि वच्चों की खुशियां तो हम सब की खुशियां होती हैं।