मेरा वोट मेरा अधिकार, मृतक के भाई ने निभाया अपना फर्ज
आमेट. नगर के कवि व पत्रकार सम्पत उजाला बोईसर मुंबई ने अपने बड़े भाई जालम चंद बोलीवाल आमेट ( बारडोली ) के आकस्मिक निधन के बाद भी अपना देश हित फर्ज निभा किया मतदान। साकेत साहित्य संस्थान के संस्थापक सदस्य सम्पत उजाला के बड़े भाई का शुक्रवार शाम को आकस्मिक निधन बारडोली सूरत हो गया था। जिनका दाह संस्कार आमेट चंद्रभागा मोक्ष धाम पर शनिवार दोपहर किया गया। दाह संस्कार के बाद सम्पत उजाला ने कुंभलगढ़ विधानसभा के आमेट गर्ल्स हाई स्कूल मध्य भाग में उपस्थित हो मतदान किया। देश हित में अपने अमूल्य मत का उपयोग कर संकट के समय भी जागृति का संदेश दीया और लोगो से भविष्य में शत प्रतिशत मतदान करने की लोगो से अपील की।