Dark Mode
नगर मित्र के ऑफिस में छापा,पट्टो की फाईले और मोहरे जब्त

नगर मित्र के ऑफिस में छापा,पट्टो की फाईले और मोहरे जब्त

  बीकानेर नगर निगम आयुक्त की टीम ने मारा छापा


बीकानेर।  राज्य सरकार की ओर से प्रशासन शहरों के संग अभियान के बनाये जा रहे पट्टो में किसी तरह बेईमानी का खेल का चल रहा है,इसका खुलासा गुरूवार सुबह उस समय हुआ जब बीकानेर नगर निगम आयुक्त केसरीलाल मीणा और उनकी टीम ने गर्वमेंट  पे्रस के सामने एक नगर मित्र राहुल व्यास के ऑफिस में दबिश देकर पट्टो की पच्चीस-तीस फाईले बरामद की। आयुक्त और उनकी टीम यह देखकर दंग रह गई कि जो फाईलें नगर निगम के अधिकारियों और बाबूओं के पास होनी चाहिए,वह फाईले नगर मित्र के ऑफिस पड़ी थी। इन फाईलों में कई बने हुए पट्टे भी मिलें,जिनमें नगर निगम आयुक्त और महापौर दोनों के हस्ताक्षर थे । कार्यवाही के दौरान नगर निगम आयुक्त ने हैरानी जताते हुए कहा कि पट्टो से जुड़ी जो फाईलें नगर निगम  के प्रभागों में होनी चाहिए,वह नगर मित्र के ऑफिस में कैसे पहुंची इसकी जांच की जायेगी। मौके पर बरामद कुछ पट्टों पर पूर्व निगम आयुक्त गोपालराम बिरदा व महापौर के हस्ताक्षर है, ऐसे में यह गंभीर विषय है कि पुराने पट्टे इनके पास क्यों रख रखे थे,जिनकी जांच की जा रही है। उन्होने बताया नगर मित्र के ऑफिस में कई पंचायतों के पट्टे और सरकारी मोहरे भी मिली है,प्रथम दृष्टया जांच पड़ताल में खुलासा हुआ है कि नगर मित्र के ऑफिस में फर्जी पट्टे बनाये जा रहे थे।  निगम आयुक्त ने बताया कि फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है। इस कार्यवाही के दौरान निगम आयुक्त, निगम सचिव हंसा मीणा, पुलिस व होमागार्ड जाब्ता मौके पर मौजूद रहा। इस मामले को लेकर नगर मित्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जायेगी।
-गोपनीय शिकायत पर हुई कार्यवाही
   नगर निगम आयुक्त ने बताया कि नगर मित्र राहुल व्यास नगर निगम से पट्टो की फाईले गायब कर रहा था,इसे लेकर गोपनीय स्तर पर शिकायत मिलने के बाद उस पर पिछले कई दिनों से निगरानी रखी । गुरूवार को उसके ऑफिस में पड़ी नगर निगम की फाईलों और पट्टो का सत्यापन कराने के बाद औच्चक अंदाज में छापामारी की कार्यवाही को अंजाम दिया ।
 -आरोपी नगर मित्र ने जारी किया प्रेस बयान
 इस मामले को लेकर नगर मित्र राहुल व्यास ने अपना प्रेस बयान जारी कर बताया कि कल निगम एक लिपिक ने मेरे ऑफिस में एक लाल रंग का बस्ता और सफेद थैला एवं काली थैली रख दिया था जिसमें कुछ फाईल एवं खाली पट्टे थे। लिपिक ने पत्रावलीयां मेरे ऑफिस यह कह कर रखी थी कि मैं दो दिन के बाहर जा रहा हुं,ये बस्ता व थैला सुबह सहायक कर्मचारी ले जायेगा। आज सुबह आयुक्त नगर निगम ने दल बल सहित बिना पूर्व जानकारी के मेरे ऑफिस मैं छापा मार कर वही पत्रावलियां जब्त कर ली। नगर निगम ने आरोप लगाया है कि मेरे ऑफिस में छापामारी की कार्यवाही साजिशन की गई है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!