Dark Mode
नाहरगढ़ : मूसलाधार बारिश से प्रभावित हुआ इलाका, नाहरगढ़ क्षेत्र बना टापू 

नाहरगढ़ : मूसलाधार बारिश से प्रभावित हुआ इलाका, नाहरगढ़ क्षेत्र बना टापू 

  • प्रशासन की टीमें रही मुस्तैद, एसडीआरएफ मौके पर तैनात

नाहरगढ़। नाहरगढ़ कस्बे सहित क्षेत्र में लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से जगह-जगह जल भराव होने के कारण कस्बा सहित अधिकांश गांव टापू बनकर रह गए हैं। वहीं नाहरगढ़ कस्बे का भी चारों ओर से संपर्क कट जाने की वजह से टापू की स्थिति बन गई है साथ ही लगातार बारिश के कारण क्षेत्र के सभी तालाब नदी, नाले उफान पर हैं। वहीं मध्यप्रदेश के गुना जिले से कलोर बांध के क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर मध्य प्रदेश प्रशासन की चेतावनी के बाद राजस्थान सीमा से लगे गांव में भी पानी की आवक अत्यधिक होने का खतरा मंडराता रहा जिसके चलते प्रशासन अलर्ट रहा।  नायब तहसीलदार गणेश खंगार व थानाधिकारी धर्मपाल यादव, सहायक थाना अधिकारी राजेंद्र कुमार पुलिस जाप्ते के साथ दोपहर को ही ग्रामीण इलाकों में पहुंचे उन्होंने ग्रामीण इलाकों में लोगों को सावधान किया और निचले इलाकों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा। वही लगातार बारिश के चलते व पानी की आवक अधिक होने से क्षेत्र के बिलोदा,मामली,पचलावदा गांवों में प्रशासन की अलग-अलग टीम मौजूद रही। किशनगंज एसडीएम राकेश कुमार, तहसीलदार अभिराज सिंह अपनी टीम के साथ ग्राम बादीपुरा में डटे रहे तो वही नायब तहसीलदार गणेश खंगार व थाना अधिकारी धर्मपाल यादव पुलिस जाप्ते के साथ पचलावड़ा सहित आसपास के गांव में ग्रस्त करते रहे। एहतियात के तौर पर एसडीआरएफ की टीम भी नाहरगढ़ मौजूद रही जो लगातार क्षेत्र में व्यस्त करते वह रहता वह बचाव कार्य करते नजर आए। नायब तहसीलदार गणेश खंगार ने बताया कि मध्य प्रदेश सीमा में बांध के टूटने की संभावना की सूचना पर मध्य प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर जानकारी ली और राजस्थान सीमा से लगे गांव में लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा साथ ही उनके भोजन अनाज आदि की व्यवस्था भी की गई। वही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर उपस्थित रहे साथ ही जिला कलेक्टर और एडीएम को भी अवगत करवाया।  क्षेत्रीय विधायक ललित मीणा ने भी पल-पल की जानकारी ली और लोगों से सतर्क रहने की अपील की। 

पानी में बह लोगों को सुरक्षित निकाला - तेज बारिश के चलते लगातार सभी पुलियाओं और रापटों पर पानी तेज बहाव के साथ बह रहा है, मंगलवार देर शाम नाहरगढ़ से सिमलोद जाते समय पांच व्यक्ति एक रपट पर करने के दौरान बहाव के साथ बहने लगे जिसमें से तीन लोगों ने स्वयं को संभाल कर बाहर निकल गए तो वहीं दो लोग बहने लगे जिसे नाहरगढ़ में मौजूद एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकाला। 

नाहरगढ़ क्षेत्र बना टापू सारे रास्ते बंद - नाहरगढ़ कस्बे सहित क्षेत्र में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण बरनी नदी व मध्य प्रदेश की नदियों में उफान होने की वजह से नाहरगढ़ क्षेत्र का संपर्क जिले और मध्यप्रदेश से कटा रहा कस्बे के बारां रोड़ मार्ग पर स्थित बरनी नदी का पुल टूट जाने और दूसरी ओर जलवाड़ा मार्ग पर पार्वती नदी के उफान पर होने से मध्य प्रदेश के रास्ते पर भी नदियों के उफान पर होने व पुल टूट जाने के कारण पूरा क्षेत्र टापू बना रहा वह यातायात के सभी साधन बंद रहे जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। वही लगातार बारिश से जगह-जगह जल भराव होने लगा लोगों के घरों दुकानों में भी पानी भर गया वहीं कस्बे समय ग्रामीण इलाकों में घरों और दुकानों में छतों से पानी टपकने लगा। कस्बे के उपतहसील भवन में भी पानी भर गया वहीं छोटे तालाब के उफान पर होने के कारण आसपास रहने वाले लोगों के खेतों और मकान में पानी भर गया जिससे वे लोग कस्बे के संपर्क से भी कटे रहे।

नेटवर्क सेवाएं बंद होने से परेशान हुए लोग - लगातार बारिश के कारण कस्बे सहित क्षेत्र में नेटवर्क सेवाएं भी बाधित रही। निजी कंपनियों के मोबाइल नेटवर्क बंद रहे जिससे लोगों का एक दूसरे से संपर्क नहीं हो पाया वही नेटवर्क बाधित होने के कारण राहत एवं बचाव के लिए आए प्रशासनिक को भी संपर्क करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी । ऐसी आपात स्थिति में लोगों के भी एक दूसरे से संपर्क कटे रहने से परेशानी उठानी पड़ी नेटवर्क बाधित के कारण इंटरनेट सेवाएं भी पूरी तरह बंद रही ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!