नाहरगढ : धाकड़ महासभा की किशनगंज ब्लॉक की कार्यकारिणी का विस्तार
नाहरगढ। श्री धाकड़ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र नागर व प्रदेशाध्यक्ष रमन धाकड़ के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष श्याम नागर इकलेरा की सहमति से किशनगंज ब्लॉक के युवा संघ अध्यक्ष तेजकरण नागर ने सर्वसम्मति से किशनगंज ब्लॉक कार्यकारिणी की घोषणा की। उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए श्री धाकड़ महासभा किशनगंज ब्लॉक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर्यन नागर किशनगंज, चंद्रशेखर नागर भंवरगढ़,मेघराज नागर बिलोदा, उपाध्यक्ष हरिओम धाकड़ जलवाड़ा,पवन नागर बांसथूनी,अंकित नागर - कांकड़दा, अशोक नागर गीगचा, शंकरलाल नागर लकडाई,भरत नागर खेड़ली,
महामंत्री शैलेंद्र नागर भंवरगढ़, सुनील नागर जलवाड़ा, मनीष नागर सिमलिया,कोषाध्यक्ष इंद्रेश नागर नाहरगढ़, मंत्री सुरेंद्र नागर पचलवाड़ा,राहुल नागर मिसाई, चंद्रमोहन नागर आकोदिया, कौशल नागर मोतीपुरा, भरत नागर इकलेरा, सोशल मीडिया प्रभारी अनिल नागर नाहरगढ़,मीडिया प्रभारी लवलेश नागर किशनगंज, विकास नागर भंवरगढ़,मनीष नागर नाहरगढ़ को बनाया गया। वही सभी नवीन पदाधिकारियों को संगठन की जिम्मेदारियां सौंपी गई।