Dark Mode
भाजयुमो का नमो नवमतदाता सम्मेलन आयोजित

भाजयुमो का नमो नवमतदाता सम्मेलन आयोजित


- डॉ बीएल रणवां ने किया स्टाफ को राम चित्र भेंट
सीकर,मुहम्मद सादिक। श्री कृष्ण सत्संग बालिका महाविद्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा मतदाता दिवस गुरूवार को मनाया गया। सम्मेलन का लाईव प्रसारण बड़ी एलईडी पर दिखाया गया। सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवमतदाताओं को संबोधित करते हुए उनसे देश निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। प्रधानमंत्री ने विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने के लिए युवा शक्ति से आग्रह किया। उन्होंने वर्तमान समय भारत के कौशल को बताया जो कि युवाशक्ति के कारण ही सम्भव हो सका है। उन्होंने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए युवाओं से आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्ण बहुमत की सरकार ही देशहित के निर्णय त्वरित ले सकती है। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, डॉ बीएल रणवां, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष स्वदेश शर्मा, सोशल मीडिया जिला संयोजक विष्णु काबरा, महाविद्यालय प्रबंध समिति सचिव डीपी अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. रामकृष्ण शर्मा की उपस्थिति में नमो नवमतदाता सम्मेलन का सीधा प्रसारण महाविद्यालय की छात्राओं को दिखाया गया। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष स्वदेश शर्मा ने महाविद्यालय प्रबंध समिति का आभार व्यक्त किया। डॉ बीएल रणवां ने समस्त स्टाफ को राम चित्र भेंट कर राम मंदिर की शुभकामनाएं दी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!