Dark Mode
नन्दन वन गो शाला का वार्षिकोत्सव 14 को

नन्दन वन गो शाला का वार्षिकोत्सव 14 को

बाप। निकटवर्ती गड़ियाला फांटा पर संचालित नन्दन वन गोशाला का वार्षिक उत्सव 14 जनवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा। गो शाला संस्थापक संत सुखदेव ने बताया कि गो भक्त पदमाराम की धर्म पत्नी हरप्यारी देवी कुलरिया, पोकरण विधायक तारातरा मठ महन्त प्रताप पूरी, पूर्व विधायक एवं सिंचाई मंत्री देवी सिंह भाटी, कोलायत विधायक अनशुमान सिंह भाटी, बीकानेर विधायक सिद्धि कुमारी, विधायक जेठानन्द व्यास, मानस प्रवक्ता संत मुरलीधर महाराज, शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी, महावीर रांकावत पूर्व यूआईटी चेयरमेन, उद्योग पति शंकर लाल, कानाराम कुलरिया, धर्मचंद कुलरिया सहित कई प्रबुद्धजन उपस्थित रहेंगे।

व्यस्थापक संत सुखदेव ने बताया कि परम गो भक्त स्व. पदमा राम कुलरिया की मूर्ति का अनावरण गोशाला मेंं होगा। ज्ञात रहे कुलरिया परिवार ने गो सेवा में बहुत अच्छा योगदान दिया उनकी स्मृति चिर स्थायी रहे व उन्हे याद करते रहने के लिए मूर्ति लगाई जा रही है। संत ने बताया कि अतिथियों द्वारा गो पूजन, यज्ञ आदि से भव्य कार्यक्रम की शुरुआत होगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!