नानी बाई रो मायरो 11 जुलाई से
रतनगढ़ । शिवाजी सेवा संस्थान के प्रांगण में तीन दिवसीय "नानी बाई रो मायरो" का आयोजन आगामी 11 से 13 जुलाई तक कुल्थिया परिवार की ओर से होगा। कथा आयोजक मोतीलाल कुल्थिया ने बताया कि मायरे का वाचन राधा सखी कोमल किशोरी के मुखारविंद से होगा । मायरे वाचन का समय दोपहर 1:15 से शाम 5:15 बजे तक होगा। 11जुलाई को प्रातः 8 बजे गनेड़ीवाला रामचंद्र मंदिर से कथा स्थल तक मंगल कलश यात्रा भी निकल जाएगी। कलश यात्रा व मायरा वाचक के दौरान भगवान कृष्ण की सुंदर झांकियां भी दिखाई जाएगी।