Dark Mode
ड्रोन के माध्यम से किया नैनो यूरिया का छिड़काव

ड्रोन के माध्यम से किया नैनो यूरिया का छिड़काव

फलोदी। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत किसानों को खेती की आधुनिक तकनीकों के प्रति जागरूक एवं उन्हें अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक बंशीधर ने बताया कि गुरुवार को ग्राम पंचायत बामणू एवं ढढू में ड्रोन से नैनो यूरिया का छिड़काव कर यहां किसानों को इसकी कार्यप्रणाली एवं लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि ड्रोन से यूरिया का छिड़काव पारंपरिक विधियों की तुलना में अधिक सुरक्षित है, क्योंकि यह हवा में यूरिया के प्रदूषण को कम करता है। ड्रोन से यूरिया का छिड़काव समान रूप से होता है, जिससे फसलों को यूरिया की समान मात्रा मिलती है। इससे फसलों की बढ़त और पैदावार में सुधार होता है एवं समय और मेहनत की बचत होती है। इस अवसर पर कृषकगण, कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!