Dark Mode
नारायण सेवा संस्थान का निशुल्क कृत्रिम अंग केम्प जयपुर में 11 को

नारायण सेवा संस्थान का निशुल्क कृत्रिम अंग केम्प जयपुर में 11 को

जयपुर। मानवता की सेवा में करीब 4 दशक से समर्पित व राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त एनजीओ नारायण सेवा संस्थान द्वारा जयपुर व नजदीकी जिलों के दिव्यांगों के कल्याणार्थ विशाल निःशुल्क शिविर का आयोजन 11अगस्त को ज्वेल्स रिसोर्ट्स एण्ड बैंक्वेट,गांधी पथ पश्चिम, वैशाली नगर, लालरपुरा रोड़, जयपुर में आयोजित होगा।संस्थान ट्रस्टी एवं निदेशक देवेंद्र चौबिसा ने बताया कि ऐसे लोग जिन्होंने किसी हादसे में या अन्य बीमारी के चलते अपना हाथ-पैर गंवा देने से अंगविहिन हुए है, उन्हें दिव्यांगता की दुःखभरी जिन्दगी से निकालने के लिए संस्थान निस्वार्थ भाव से प्रतिबद्ध है।

 

पदमश्री अलंकृत संस्थापक कैलाश मानव जी की प्रेरणा से संस्थान वर्ष 1985 से संस्थान दीन दुःखी और दिव्यांगता के क्षेत्र में सेवारत है। जयपुर के दिव्यांगजनों को मदद पहुंचाने की भावना से विशाल निःशुल्क दिव्यांगता निवारण ऑपरेशन चयन एवं नारायण लिम्ब मैजरमेंट शिविर वैशाली नगर,लालरपुरा स्थित ज्वेल्स रिसोर्ट्स एवं बैंक्वेट में 11 अगस्त को प्रातः 8 बजे से सांय 6 बजे तक शिविर चलेगा।इस शिविर के सहयोगी नॉर्मेट इंडिया है। जिन्होंने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत दिव्यांगों के कल्याणार्थ अपना योगदान दे रहे हैं। शिविर में नॉर्मेट इंडिया के कर्मचारी और मैनेजमेंट भी भाग लेंगे। संस्थान के मीडिया एवं जनसंपर्क प्रमुख भगवान प्रसाद गौड़ ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि नारायण सेवा संस्थान का यह फ्री कैम्प विशेष है। इसमें दिव्यांग बन्धुओं को संस्थान के अनुभवी एवं विशेषज्ञ ओर्थोटिस्ट एवं प्रॉस्थेटिक डॉक्टर्स टीम द्वारा देखा जाएगा। और उच्च गुणवत्ता युक्त और वजन में हल्के व टिकाऊ नारायण लिम्ब के लिए व्यवस्थित कास्टिंग कर लिम्ब का माप लिया जायेगा।

 

इन चयनित दिव्यांगों को संस्थान लगभग दो माह बाद इनके मेजरमेन्ट के अनुसार मॉड्यूलर कृत्रिम अंग वितरण शिविर आयोजित कर निःशुल्क फिटमेंट करेगा। संस्थान संरक्षक मनोहरलाल गुप्ता ने बताया कि इस शिविर के लिए संस्थान पदाधिकारीयों ने जयपुर के सम्मानित व्यक्तियों और मंत्रियों को आमन्त्रित किया है। वर्षों से जुड़े संस्थान सदस्यों को शिविर की जानकारी देकर विजिट हेतु बुलाया गया है। शिविर को सफल बनाने के लिए जयपुर के 15 अधिक समाज और संगठनों की सहमति मिल गई है। ये सभी केम्प में वोलियेंट्री सेवाएं प्रदान करेंगे। इस दौरान ट्रस्टी चौबिसा, संरक्षक गुप्ता, पीआरओ गौड़ और आश्रम प्रभारी हुकम सिंह ने शिविर पोस्टर का विमोचन किया। ट्रस्टी चौबिसा ने दिव्यांगों से लाभ लेने की अपील करते हुए कहा इच्छुक दिव्यांग स्वयं का आधार कार्ड, डिसेबिलिटी प्रमाण पत्र और दिव्यांगता दिखाते हुए 2 फोटो लेकर आए। रोगियों को कैम्प स्थल पर निःशुल्क भोजन वितरित किया जाएगा।

 

संस्थान ने शिविर का हेल्पलाइन नम्बर 70235-09999 जारी किया है। जहाँ अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकेंगी। नारायण सेवा संस्थान 1985 से नर सेवा-नारायण सेवा की भावना से काम कर रहा है। संस्थापक कैलाश मानव को राष्ट्रपति महोदय ने मानव सेवा के लिए पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा है। संस्थान के अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल दिव्यांगों के लिए मेडिकल, शिक्षा, कौशल विकास और खेल अकादमी के माध्यम से मानसिक,शारीरिक एवं आर्थिक दृष्टि से मजबूत कर लाखों दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा में ला चुके है। वर्ष 2023 में अग्रवाल को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। संस्थान अब तक 45200 से अधिक नारायण लिम्ब लगा चुका है। संस्थान जयपुर के दिव्यांगों को निःशुल्क नारायण लिम्ब प्रदान कर उनकी रुकी जिन्दगी को फिर से शुरू करने के लिए बड़े स्तर पर काम करेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!