नारायणी देवी महाविद्यालय निधि जोशी का उच्च शिक्षा तक करेगा पूर्ण सहयोग
बहरोड़। कक्षा 12वीं के कला संकाय के परीक्षा परीणाम में अच्छे अंक प्राप्त कर ब्लॉक स्तर पर टॉप करने वाली छात्रा उपतहसील गण्डाला निवासी निधि जोशी को नारायणी देवी पी.जी. महिला महाविद्यालय बहरोड़ के निदेशक ने उच्च शिक्षा के लिए पूर्ण सहयोग करने की घोषणा की। निदेशक औमप्रकाश यादव ने शनिवार को गण्डाला पहूॅचकर शाफा पहनाकर छात्रा का सम्मान किया और उपस्थित लोगों के सामने उच्च शिक्षा के लिए पूर्ण सहयोग करने का वादा किया। निदेशक ने कहा कि बेटी निधि जोशी हमारा गौरव है, यह जब तक अपनी उच्च शिक्षा पूरी करेगी, तब तक महाविद्यालय इन्हें हर प्रकार से हर संभव मदद करता रहेगा तथा आगे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी मदद करता रहेगा। गौरतलब है कि छात्रा निधि जोशी पुत्री योगेश जोशी ने महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गण्डाला में अध्ययनरत रहकर 12वीं कला संकाय में 95.40 फीसदी अंक हासिल कर ब्लॉक स्तर पर टॉप किया है। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने कॉलेज निदेशक का आभार जताया और उनके प्रयास की प्रशंसा की गई। इस अवसर पर छात्रा के पिता योगेश जोशी, महाविद्यालय निदेशक औमपं्रकाश यादव, सीताराम पुजारी, औमप्रकाश पुजारी, रामवतार पुरोहित, प्रदीप जोशी, बुधराम यादव, मांगेराम प्रजापत, समाजसेवी कर्णसिंह लोहराण, राकेश गोयल, हंसराज यादव, लखन सोनी आदि मौजूद रहे।