Dark Mode
नारी शक्ति फिटनेस दौड़ का आयोजन 9 मार्च को

नारी शक्ति फिटनेस दौड़ का आयोजन 9 मार्च को

सवाई माधोपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारत सरकार के युवा कार्यक्रम विभाग के नेहरू युवा केंद्र द्वारा “महिलाओं में निवेश करें” देश की प्रगति में तेजी लाएं” थीम पर जिले के समस्त ब्लॉको में 9 मार्च को नारी शक्ति फिटनेस दौड़ का आयोजन किया जाएग।
नेहरू युवा केंद्र के मीडिया प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि महिलाएं परिवार और समुदाय की बेहतरी के लिए जी जान लगा देती है, जबकि उसका बहुत छोटा अंश ही खुद की भलाई को प्राथमिकता देती है। महिलाओं में आत्म देखभाल,फिटनेस की आवश्यकता एवं खुद के भविष्य को प्राथमिकता देने संबंधित जागरूकता लाने के लिए 500 मीटर की नारी शक्ति फिटनेस दौड़ का आयोजन किया जाएगा। फिटनेस दौड़ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए mybharat.gov.in पोर्टल पर इवेंट टैब में रजिस्टर करना होगा अथवा संबंधित ब्लॉक राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक से संपर्क कर सकते है। दौड़ के विजेता प्रतिभागियों को माय भारत किट देकर सम्मानित किया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!