Dark Mode
नसीराबाद उपखंड अधिकारी ने किया अस्पताल का निरीक्षण

नसीराबाद उपखंड अधिकारी ने किया अस्पताल का निरीक्षण

नसीराबाद। उपखण्ड अधिकारी देवीलाल यादव ने मंगलवार को क्षेत्र के सबसे बड़े 150 पलंगों वाले राजकीय सामान्य चिकित्सालय का निरीक्षण किया
उपखंड अधिकारी यादव ने अस्पताल के वार्ड्स, प्रयोगशाला, आईसीयू, आक्सीजन प्लांट, ओपीडी आदि का निरीक्षण कर अस्पताल प्रभारी डॉक्टर विनय कपूर को दिशा निर्देश दिए। चिकित्सालय प्रभारी ने उपखंड अधिकारी को बताया कि चिकित्सालय में आर्थोपेडिक, ईएनटी चर्म रोग विशेषज्ञ रेडियोलाॅजिस्ट का पद रिक्त पड़ा है। उपखंड अधिकारी ने उक्त मामले उच्च अधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि करीब 3 साल से अस्पताल में रेडियो लिस्ट का पद खाली पड़ा है जिसके कारण मरीजो को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इलाज के लिए निजी सोनोग्राफी सेंट्रो से सोनोग्राफी कराने को मजबूर होना पड़ता है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!