Dark Mode
अशोक वाटिका में घट स्थापना के साथ राष्ट्रीय दशहरा मेले का शुभारंभ

अशोक वाटिका में घट स्थापना के साथ राष्ट्रीय दशहरा मेले का शुभारंभ

 

निम्बाहेड़ा। नगर परिषद निम्बाहेड़ा की ओर से आयोजित राष्ट्रीय दशहरा मेला.2026 का रविवार को दशहरा मेला प्रांगण स्थित अशोक वाटिका में विधिवत शुभारंभ हुआ। प्रातः 9ण्30 बजे शहनाई वादन की मंगल ध्वनि के बीच श्री महादेव मंदिर में घट स्थापना एवं महाआरती के साथ मेले का आगाज किया गया। धार्मिक विधि.विधान के साथ हुए इस आयोजन में नगर परिषद के जनप्रतिनिधियोंए मेला समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों.कर्मचारियों ने भाग लेकर भगवान शिव का अभिषेक किया और मेले के सफल आयोजन की कामना की। नगर परिषद सभापति एवं मुख्य मेला कमेटी अध्यक्ष श्रीमती शिल्पा लोकेश भूतड़ा तथा उपसभापति निलेश प्रीतिका मेहता सहित मेला समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भगवान महादेव की पूजा.अर्चना कर घट स्थापना की। वैदिक मंत्रोच्चार और शहनाई वादन के बीच संपन्न धार्मिक अनुष्ठान के बाद महाआरती की गई। घट स्थापना का विधान पंडित पंकज पाराशर एवं मंदिर के पुजारी कालूराम पाराशर ने संपन्न करवाया।

जनप्रतिनिधियों एवं मेला समिति सदस्यों ने निभाई सहभागिता
घट स्थापना कार्यक्रम में मेला अधिकारी एवं नगर परिषद आयुक्त दुर्गेश सिंह रावलए मुख्य मेला कमेटी सदस्य एवं वरिष्ठ पार्षद पारसमल पारखए दुकान आवंटन समिति संयोजक कालू सेनए सदस्य अंकिता कसौदियाए मीरा रंगमंच समिति सदस्य पुष्कर चीनी सोनी एवं कृष्णा कुमावतए प्रचार.प्रसार समिति संयोजक संगीता जाटए रामलीला आयोजन समिति सदस्य कैलाश सेन तथा खेलकूद आयोजन समिति सदस्य लखन शर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा नगर महामंत्री देवकरण समदानीए पार्षद प्रतिनिधि प्रेम सिंह राजपूतए ललित साहूए दिनेश कुमावतए रामनिवास जाटए नगर मंत्री ओमप्रकाश नाथ सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी पूजा.अर्चना में सहभागिता की।

नगर परिषद के अधिकारी.कर्मचारी रहे मौजूद
धार्मिक आयोजन के दौरान नगर परिषद के राजस्व अधिकारी मुकेश कुमार मोहिलए सहायक अभियंता दुलीचंद सोलंकीए कनिष्ठ अभियंता रेखा खटीकए वरिष्ठ प्रारूपकार कैलाश मीणाए सहायक प्रशासनिक अधिकारी कपिल जुनेजाए वरिष्ठ लिपिक सुरेश चंद्र धोबीए रामेश्वर सिंह मीणा एवं कनिष्ठ लिपिक हितेश लालन सहित नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थित रहे। घट स्थापना एवं महाआरती के साथ राष्ट्रीय दशहरा मेला.2026 की शुरुआत हुई। नगर परिषद द्वारा आयोजित इस दस दिवसीय मेले में धार्मिकए सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से नगरवासियों को उत्सव का अवसर मिलेगा। मेले को लेकर विभिन्न समितियों की ओर से आयोजन संबंधी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!